कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने बनाई नई पार्टी, ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ का किया ऐलान

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने बनाई नई पार्टी, ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ का किया ऐलान

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी Navjot Kaur Sidhu ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए पार्टी का नाम “भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी” बताया।

पोस्ट में डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि यह पार्टी देश के लिए एक नया विकल्प देने के उद्देश्य से बनाई गई है, जिसमें ईमानदारी, न्याय, शांति और सेवा की भावना के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि पार्टी का लक्ष्य पंजाब को उसकी खोई हुई गरिमा वापस दिलाना और देशभर में समान सोच वाले लोगों को जोड़कर सकारात्मक बदलाव लाना है।

गौरतलब है कि पार्टी की घोषणा के समय उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू साथ नजर नहीं आए। नवजोत कौर को पिछले साल कांग्रेस से निष्कासित किया गया था, जिसके बाद उनके भाजपा से करीबी संबंधों की भी चर्चा रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *