कैप्टन को समन भेजने वाला ED अफसर का ट्रांसफर, कैप्टन की वापसी पर सस्पेंस, बघेल के बयान से गरमाई सियासत

कैप्टन को समन भेजने वाला ED अफसर का ट्रांसफर, कैप्टन की वापसी पर सस्पेंस, बघेल के बयान से गरमाई सियासत

जालंधर में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के जॉइंट डायरेक्टर रवि तिवारी का चेन्नई ट्रांसफर कर दिया गया है। रवि तिवारी वही IRS अधिकारी हैं जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को विदेशों में संपत्ति के मामले में समन जारी कर 13 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था।

इसी बीच 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में नया मोड़ आ गया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने गुरुवार को बयान दिया कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापस आना चाहें तो हाईकमान इस पर विचार कर सकता है।

बघेल के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल सीनियर नेताओं में भी बेचैनी बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी में चल रही गुटबाजी कांग्रेस की बड़ी चिंता बनी हुई है। कई नेता एक-दूसरे के अधीन काम करने को तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी की चेतावनी के बावजूद संगठन में एकजुटता नजर नहीं आ रही, जिससे चुनाव से पहले नेतृत्व को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *