क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। संगरूर के एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अकाली दल के प्रधान Sukhbir Singh Badal ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला प्रधान धरमिंदर सिंह दुल्लट, तीन पार्षदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की। इस सामूहिक दल-बदल से जिले की राजनीति में नई चर्चा छिड़ गई है।
राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह घटनाक्रम भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत है। वहीं भाजपा के स्थानीय नेताओं का दावा है कि पार्टी संगठन मजबूत है और इससे कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
