जालंधर देहात पुलिस ने दो भगौड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस ने दो भगौड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर देहात के थाना सिटी नकोदर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में भगौड़े चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि एएसआई राजिंदरपाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दविंदरपाल सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया, जो 7 अक्टूबर 2023 को एनडीपीएस एक्ट में फरार था।

वहीं, एएसआई दविंदर सिंह ने गश्त के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ दीपा को गिरफ्तार किया, जो 20 अक्टूबर 2010 को मारपीट और लूट के मामले में फरार था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *