जालंधर में रिश्वत लेने के आरोप में PSPCL के JE और लाइनमैन को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

जालंधर में रिश्वत लेने के आरोप में PSPCL के JE और लाइनमैन को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर के भोगपुर में PSPCL के जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए विजीलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जूनियर इंजीनियर मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज विजीलेंस में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। जालंधर विजीलेंस के अधिकारी के अनुसार मकसूदां के सुदर्शन पार्क एरिया के रहने वाले सुमीत वधवा द्वारा एक शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तार की गई है।

सुमीत वधवा ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और बिजली का नया मीटर लगाने के बदले दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही 5000 रुपए ले चुका था। शेष राशि के रूप में 5000 रुपए की मांग कर रहा था।

शिकायत के आधार पर विजीलेंस द्वारा मामले में जांच शुरू की गई है और टीम ने जाल बिछाया। सरकारी गवाहों की उपस्थिति में दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी रिश्वत की दूसरी किश्त लेने के लिए आए थे। इसी दौरान दोनों की गिरफ्तार हुई है। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *