BJP नेता कालिया के घर ग्रेनेड हमले के मामले में 2 अन्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, टीमें दिल्ली रवाना !

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पूर्व कैबिनेट मंत्री और BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस ने दिल्ली से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर जालंधर सिटी पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना हो गई हैं। हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

इससे पहले पंजाब पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था , जिनकी पहचान रविंदर कुमार और सतीश उर्फ काका के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने कालिया के घर पर हैंड ग्रेनेड फेंका।

इस हमले के बाद केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं, और एनआईए जल्द ही जांच शुरू कर सकती है। पंजाब के डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ⁠ISI द्वारा करवाया गया था। इसमें पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्‌ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का भी लिंक सामने आया है।

 

itree network solutions +91-8699235413
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment