जालंधर: यूट्यूबर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस मुलाजिम का बेटा भी शामिल!

जालंधर: यूट्यूबर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस मुलाजिम का बेटा भी शामिल!

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में जालंधर देहात पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी का 21 वर्षीय बेटा भी शामिल है।

जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह शनिवार को इस मामले की जानकारी साझा कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *