जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल बरामद

जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल बरामद

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह मॉड्यूल विदेशों में बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर पंजाब में दहशत फैलाने और व्यापारियों से जबरन वसूली की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी और रावल के रूप में हुई है, जो एसबीएस नगर के गांव कुलम के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों विदेशी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट को निशाना बनाते हुए उसके घर पर दो बार फायरिंग की थी। खुफिया सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सुरानस्सी के लिदड़ां अंडरब्रिज के पास जाल बिछाकर दोनों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *