एनओसी देने के लिए गूगल पे के जरिए ली 1500 रिश्वत, विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

एनओसी देने के लिए गूगल पे के जरिए ली 1500 रिश्वत, विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) में तैनात क्लर्क अनिक्षा देवी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त अधिकारी ने एक व्यक्ति से एनओसी (नॉन-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जारी करने के लिए गूगल पे के जरिए 1500 रुपये की रिश्वत ली।

SSP रविंदरपाल सिंह संधू विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि उसने एनओसी जारी करने के बदले गूगल पे के जरिए 1500 रुपए की रिश्वत मांगी। SSP संधू ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए।

आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अधिकारी से आगे की पूछताछ की जा रही है, और इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इस गिरफ्तारी को लेकर SSP रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि वे ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रखेंगे, ताकि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *