जालंधर के इस इलाके से से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, सीसीटीवी में घर से निकलती दिखीं

जालंधर के इस इलाके से से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, सीसीटीवी में घर से निकलती दिखीं

जालंधर के सुंदर नगर इलाके में सोमवार शाम तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता होने वालों में दो सगी बहनें (12 और 13 वर्ष) और उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। तीनों एक ही क्वार्टर में रहती थीं।

परिजनों के मुताबिक वे रोजाना की तरह सुबह काम पर गए थे। शाम करीब 5:30 बजे घर लौटने पर बच्चियां घर पर नहीं मिलीं। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में तीनों लड़कियां सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अलग-अलग टीमें तलाश में जुटी हैं। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही लड़कियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *