क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के पाश इलाके अर्बन स्टेट इलाके में 19 लाख रुपये की कथित लूट का मामला आखिरकार पुलिस जांच में फर्जी निकला। शुरुआती तौर पर इसे दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात बताया गया था, लेकिन गहन पड़ताल के बाद पूरी कहानी ही उलट गई। पुलिस का दावा है कि यह पूरा घटनाक्रम बीमा राशि हासिल करने के मकसद से सोची-समझी साजिश के तहत रचा गया था।
मामले की जाँच में पुलिस ने दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों से सख्ती से सवाल-जवाब किए गए, जिसमें कथित लूट की कहानी मनगढ़ंत साबित हुई। पुलिस के अनुसार, इस योजना में एक दंपति और उनके दो वर्कर शामिल थे। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच में पुलिस को कई विसंगतियां मिलीं। फुटेज और बयान में मेल न खाने पर जांच का रुख बदला गया। इसके बाद कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिसमें कथित लूट की ये साडी कहानी फर्जी साबित हुई।
पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि साजिश में अन्य लोग भी शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

