जालंधर के स्पा सेंटर में फिल्मी ट्विस्ट! स्पा सेंटर के अंदर ही कैद हो गई रेड करने पहुंची पुलिस, सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से बाहर निकाला

जालंधर के स्पा सेंटर में फिल्मी ट्विस्ट! स्पा सेंटर के अंदर ही कैद हो गई रेड करने पहुंची पुलिस, सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से बाहर निकाला

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:  जालंधर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में रेड करने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम खुद ही फंस गई।

पुलिस के पहुँचने से पहले ही स्पा सेंटर के मालिक और कर्मचारी पहले ही अलर्ट हो चुके थे। उन्होंने चालाकी दिखाते हुए बिल्डिंग को बाहर से लॉक कर दिया और खुद पीछे के रास्ते से फरार हो गए।

नतीजा ये हुआ कि रेड करने आई पुलिस टीम ही अंदर कैद हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक एक महिला समेत चार पुलिसकर्मी अंदर फंसे रहे। बाहर मौजूद पुलिस टीम ने हालात को संभालते हुए तुरंत सीढ़ी मंगवाई और खिड़की के रास्ते सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को इस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों, खासकर सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिली थी। अब पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पा मालिक और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही, पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *