जालंधर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रखवाया, शिनाख्त हेतु जारी किए नंबर

जालंधर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रखवाया, शिनाख्त हेतु जारी किए नंबर

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :  जालंधर के थाना भार्गव कैंप क्षेत्र में गुरद्वारा सिंह सभा मॉडल हॉउस के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतक की पहचान के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 29 मार्च 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5 फुट 5 इंच है और रंग सांवला है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

शव को सिविल अस्पताल जालंधर में रखवाया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है। थाना भार्गो कैंप के प्रभारी राजिंदर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि शव की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

📞 संपर्क नंबर:

  • मुख्य अफसर: 95929-14142
  • सहायक अफसर: 98724-04416
  • थाना भार्गो कैंप: 87250-10035

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *