जालंधर के न्यू बलदेव नगर इलाके में रोड किनारे स्थित एक सरकारी सार्वजनिक शौचालय से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी बलकरण सिंह के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मौत के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है।

Posted inJalandhar
