क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर पुलिस के 6 अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि अनुशानहीनता के चलते पुलिस कमिश्नर जालंधर द्वारा 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल पंजाब सरकार द्वारा जारी हिदायतों की सख्ती से पालना करते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अलग-अलग रैंकों के पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।
जिन 6 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें 2 हवलदार जबकि चार कांस्टेबल हैं। इनमें से एक अपनी डयूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहा था, जबकि 5 कर्मचारी छुट्टी लेकर कनाडा व ऑस्ट्रेलिया एक्स इंडिया लीव पर गए थे। और अपनी छुट्टी का समय खत्म होने के बाद निर्धारित समय पर वापस आने में असफल रहे हैं।