जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने थाना-1 का किया औचक निरीक्षण, पढ़ें

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने थाना-1 का किया औचक निरीक्षण, पढ़ें

क्राइम खबरनामा गौरव नागपाल, जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने आज थाना-1 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यशैली का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण में पुलिस कमिश्नर ने थाना स्टाफ से बातचीत की और थाने का रिकॉर्ड चेक किया गया।

सीपी ने कहा कि, शहर में अच्छी पुलिसिंग के लिए ऐसा किया जा रहा है, ताकि कर्मचारी और अधिकारी हर समय अलर्ट रहें। यह रोजाना की चेकिंग थी। जहां थाने का रिकॉर्ड चेक किया गया। थानों में पेंडिंग शिकायतों के बारे में पूछा गया कि ये क्यों अभी तक सॉल्व नहीं हुई। अब ये मुहिम एक हफ्ते तक चलेगी। इस दौरान हमारा लक्ष्य है कि सारी पेंडेंसी को खत्म कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले माह ये पेंडेंसी करीब 2400 थी। सभी अधिकारियों ने मेहनत की और करीब 900 केसों को खत्म किया गया। जो पेंडिंग पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *