जालंधर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 414 ग्राम हेरोइन के साथ हरमिंदर सिंह उर्फ हरम को गिरफ्तार किया है। आरोपी मकसूदां थाना क्षेत्र के ऊधनवाल गांव का निवासी है और पिछले 10 साल से तस्करी में शामिल था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उसे काबू किया और उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Posted inJalandhar
