लंदन ईस्ट से लापता हुआ जालंधर का सिख युवक, जिस दिन गुरशमन का जन्मदिन उसी दिन हुआ लापता,

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
3 Min Read

15 दिसंबर को था गुरशमन का जन्मदिन उसी दिन हुआ लापता, सुबह पारिवारिक सदस्यों से हुई थी वीडियो कॉल पर बात

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब के जालंधर से एक सिख नौजवान युवक एक साल पहले पढ़ाई करने के लिए लंदन गया था,जो बीती 15 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।सिख युवक के लापता होने पर भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो सहित पोस्ट शेयर करते हुए विदेश मंत्रालय को युवक के बारे में पता लगवाने के लिए कहा गया है। वही सिख युवक के कजिन ब्रदर ने हमारी टीम से इस विषय में महत्वपूर्ण बात की और लापता होने के बारे में बताया।

जालंधर के 23 वर्षीय गुरशमन सिंह भाटिया के लंदन ईस्ट से लापता होने की जानकारी जैसे ही पारिवारिक सदस्यों को पता चली तो घर में मायूसी का माहोल बन गया। गुरशमन सिंह भाटिया के पारिवारिक सदस्य मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और वह किसी से इस विषय के बारे में कोई बात नहीं कर रहे।

हमारी टीम द्वारा गुरशमन सिंह भाटिया के cousin ब्रदर हरजाप सिंह ने बताते हुए जानकारी दी की गुर शमन सिंह एक साल पहले लंदन मास्टर इन फाइनेंस की पढ़ाई करने गया था।बीती 15 दिसंबर को उसका जन्मदिन था और वह अपने रूममेट्स के साथ लंदन ईस्ट में रेंट पर लिए फ्लैट में रह रहा था। हरजाप ने बताया की गुर शमन की सुबह 15 दिसंबर को 8 बजे पारिवारिक सदस्यों के साथ वीडियो कॉल पर उसकी बात हुई थी और उस दिन उसका जन्मदिन था।

गुरशमन ने अपने रूममेट के साथ बर्थडे की पार्टी फ्लैट में ही की थी और उसके बाद वह सहर करने के लिए साथ वाले रूममेट के साथ चला गया और वापस नहीं लौटा।हरजाप ने बताया कि गुरशमन के रूममेट सिद्धार्थ से लगातार बात हो रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पा रहा है।

हरजाप ने कहा कि लंदन ईस्ट में जहां फ्लैट था वहां से कुछ ही दूरी पर गुरशमन सैर करने गया तो एक रूममेट साथ में नहीं गया था और बाकी रूममेट्स अपने-अपने रूम में वापस लौट गए थे। आज आपका कहना था कि उन्हें किसी पर शक नहीं है लेकिन पुलिस के साथ लगातार उनकी बातचीत चल रही है और गुरशमन को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सदस्यों ने अपील की है और नंबर जारी किए हैं जिसे भी गुरशमन के बारे में जानकारी मिले तो वह संपर्क करें। हर जब ने बताया गुरशमन की लास्ट लोकेशन कैनरी wharf की पता चल पाई है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment