जालंधर में एक बार फिर से गोलियां चलने का मामला सामने आया है। कालियां कॉलोनी में पड़ते बल अस्पताल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने सौरव नाम के युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट में लगी और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल सौरव के भाई बोबी ने बताया कि अस्पताल में दाखिल अपने परिचित का पता लेने आए थे। जहां साथी को पानी लाने भेजा। पेट्रोल पंप पर मौजूद बदमाशों ने पुरानी रंजिश में उस पर हमला कर दिया। साथी जान बचाकर अस्पताल पहुंचा तो बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने बोबी से भी मारपीट की। मारपीट की सूचना मिलते ही भाई सौरव मौके पर पहुंचे। भाई को बचाने की कोशिश करते ही हमलावरों ने देसी कट्टे से गोली चला दी, जो उनके पेट में लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Posted inJalandhar
