क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर देहात पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में सातवें आरोपी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनिंदर उर्फ बॉबी के रूप में हुई है।
रविवार को रात इस बारे में डीजीपी गौरव यादव द्वारा जानकारी साझा की गई। गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर देहात पुलिस की टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।