जालंधर में लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, हथियार व चोरी का सामान बरामद

जालंधर में लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, हथियार व चोरी का सामान बरामद

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर पुलिस ने शहर में सक्रिय लूटपाट और झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नाबालिग सहित 4 को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुंदन शाह उर्फ कुंदन, जतिन कुमार उर्फ काकू और जशन मदिरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 2 चोरी की एक्टिवा, 15 मोबाइल फोन, 3 किरच, 1 दातर और 1 चाकू बरामद किया है। यह गिरोह लेदर कॉम्प्लेक्स, शिव नगर और मकसूदां जैसे इलाकों में राहगीरों को डरा-धमकाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

28 मार्च को नागरा रोड पर आरोपियों ने अनिल कुमार को रोककर हथियारों के बल पर उसका मोबाइल और 2000 रुपए लूट लिए थे। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति गुरविंदर सिंह पर भी हमला कर उससे मोबाइल और मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की गई।

घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर 30 मार्च को छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ FIR नंबर 98 और 99 दर्ज की है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है, ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *