विजिलेंस की पूछताछ में खुली रमन अरोड़ा की ‘कैश कनेक्शन’ की पोल, नया गवाह आया सामने, 7 लाख कैश के साथ किया खुलासा

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर: करप्शन कांड में गिरफ्तार आप विधायक रमन अरोड़ा का चार दिन का रिमांड खत्म होने पर सोमवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है। रविवार को विधायक और उनके करीबी महेश मखीजा से सात घंटे तक पूछताछ हुई।

इस केस में नया गवाह अरुण आनंद उर्फ नानी सामने आया है, जिसने विजिलेंस को 7 लाख कैश सौंपा है। आनंद ने बताया कि यह कैश विधायक ने उसे जमीन सौदे के लिए रखने को दिया था। आनंद और मखीजा के बीच दोस्ती थी, जिसके चलते वह विधायक के संपर्क में आया।

विजिलेंस ने पहले ही मखीजा से 29 लाख रुपए कैश और जायदाद से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। अब तक 36 लाख कैश मिल चुका है। मखीजा के मुताबिक, उसने संपत्तियां व्यापार से कमाई गई रकम से खरीदीं। वहीं, निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने  रिमांड के दौरान स्वीकार किया कि उसने विधायक के कहने पर किशनपुरा के पास स्थित बेकरी वाले से तीन लाख रुपए लिए थे और नोटिस भी उनके निर्देश पर भेजे थे।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment