क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर : जालंधर में पुलिस ने पूर्व विधायक राजिंदर बेरी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस ने सभी को छोड़ भी दिया। दरअसल सभी कांग्रेसी वर्कर वार्ड-47 से पार्षद चुनी गईं मनमीत कौर के आप में शामिल होने के विरोध में उनके घर के बहार धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
धरने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूर्व विधायक राजिंदर बेरी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस थाने ले जाकर सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच काफी हंगामा हुआ। इससे पहले कल यानी मंगलवार को पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को कांग्रेस की टिकट पर हराने वाले प्रवीण वासन के विजय नगर स्थित आवास के बाहर धरना दिया गया।