क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में BJP नेताओं ने गलियों और बाजारों में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी गुमशुदा के पोस्टर लगा दिए। बीजेपी नेता नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव जीतने के बाद शहर में नजर नहीं आए। चुनाव जीतने से पहले चन्नी ने जालंधर की जनता से विकास को लेकर कई वादे किए थे। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि शहर के लोगों की समस्याएं किससे कहें। जिसके चलते यह काम किया जा रहा है।

Posted inJalandhar