जालंधर में पुलिस की गुंडागर्दी, महिला को बालों से पकड़कर गली में घसीटा, युवक की पिटाई, वीडियो हुई Viral

जालंधर में पुलिस की गुंडागर्दी, महिला को बालों से पकड़कर गली में घसीटा, युवक की पिटाई, वीडियो हुई Viral

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में पुलिस और एक परिवार के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। झगड़े के केस में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर महिला को बालों से घसीटने और युवक की पिटाई करने के आरोप लगे हैं। विरोध के दौरान युवक ने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

घटना करीब 10 मिनट तक चली, जिससे इलाके में हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना महिला पुलिस के महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि पुरानी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी और पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *