क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर में मनियारी कारोबारी मानव खुराना मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक मानक की पत्नी के बयानों पर की है। पुलिस ने रिक्की चड्डा, गोरव विज, साहिब, हैपी, सरबजीत सिंह, राकेश, कन्हैया के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि यह सभी मानव खुराना को पैसों के लिए तंग परेशान करते थे। जिससे परेशान होकर मानव ने खुद को गोली मार ली।
बतादें कि जवाहर नगर जालंधर के रहने वाले मानव खुराना ने कुछ दिन पहले अपने घर में ही खुद को गोली मार ली थी. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। बतादें कि आज सुबह ईलाज दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक मानक की पत्नी के बयानों पर रिक्की चड्डा, गोरव विज, साहिब, हैपी, सरबजीत सिंह, राकेश, कन्हैया के खिलाफ FIR दर्ज की है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।