Breaking: पंजाब में AAP को लग सकता है बड़ा झटका, सांसद रिंकू बीजेपी में हो सकते है शामिल, चर्चाएं तेज

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों जोरशोर से चुनावी अभियान में जुटी हुई है. इसके साथ ही नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. इस सबके बीच सूत्रों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

सुशील रिंकू को लेकर दल बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार रिंकू जल्द भाजपा का दामन थाम सकते है। हालांकि अभी तक तो सिर्फ यह एक अफवाह ही है। लेकिन सियासी गालियारों में इस बात की चर्चा जोरों शोरों पर है।

वही यह भी बताया जा रहा है कि इस तरह की अफवाहें फैला कर विरोधियों द्वारा सुशील रिंकू को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। बतादें कि जालंधर से AAP सांसद सुशील रिंकू 6 महीने पहले कांग्रेस छोड़ कर AAP में आए थे। उसके बाद जालंधर में सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद उप चुनाव हुआ तो सुशील रिंकू सांसद का चुनाव लड़कर जीत गए।

itree network solutions +91-8699235413
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment