ब्रेकिंग न्यूज़: जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे की बदमाशों पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार सुखविंदर सिंह कोटली का भांजा गांव ब्यास में मौजूद था। इस दौरान उसकी करीब 8 लड़कों से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर विधायक के भांजे और उसके दो दोस्तों की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसमें विधायक के भांजे की मौत हो गई।वहीं, दो घायल हुए हैं। देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Posted inJalandhar