क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद MLA रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आज हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने राजन अरोड़ा को अंतरिम ज़मानत दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस 24 सितंबर तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, अदालत ने राजन अरोड़ा को अंतरिम राहत देते हुए निर्देश दिया है कि वह पुलिस जांच में शामिल हों। इस आदेश के तहत राजन को जांच में सहयोग करना अनिवार्य होगा। कोर्ट का यह फैसला फिलहाल 24 सितंबर तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद अगली सुनवाई में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
राजन अरोड़ा को यह राहत ऐसे समय में मिली है जब उनके पिता, विधायक रमन अरोड़ा, भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में पहले से ही जेल में बंद हैं।