क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को रंगदारी मामले में तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने आगे की रिमांड की मांग नहीं की और अदालत को बताया कि रिमांड के दौरान केस से जुड़े अहम सबूत जुटा लिए गए हैं। रमन अरोड़ा की ओर से उनके वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा ने पैरवी की।

Posted inJalandhar