पंजाब पुलिस की ANTF ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 36 ग्राम हेरोइन बरामद कर हरविंदर सिंह उर्फ गिंदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 10वीं पास है और प्लंबर का काम करता था। उसने पूछताछ में कबूल किया कि जल्दी अमीर बनने के लालच में नशा तस्करी शुरू की। पुलिस ने उसे सिद्धवां बेट–महतपुर रोड पर बीटल अड्डा के पास पकड़ा। कार्रवाई ADGP निलाभ किशोर के निर्देश पर की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Posted inJalandhar