क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर देहात पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। SSP हरविंदर सिंह विरक की अगुवाई में CIA स्टाफ ने थाना पतारा इलाके में नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक को काबू किया, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन टीम ने पीछा करके उसे काबू कर लिया। 
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार उर्फ लाडी निवासी गांव शेखेवाल (शाहकोट) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर मथुरा से अवैध हथियार लाकर जालंधर में सप्लाई करता था। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और फरार साथियों की तलाश जारी है।

