क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर पुलिस द्वारा “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। माननीय पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस डिवीजन नंबर-1, जालंधर की टीम ने आरोपी नवजोत बाली निवासी गुरु रविदास नगर, जालंधर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 135 ग्राम हेरोइन और 15 ग्राम आइस बरामद की।
सीनियर अधिकारीयों ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को थाना-1 पुलिस पार्टी एनक्लेव मोड़, जालंधर की सर्विस रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान अमृतसर की ओर से आ रही कार नंबर PB10-Y-7272 को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने घबराकर वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर 135 ग्राम हेरोइन और 15 ग्राम आइस बरामद हुई। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1, जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

