जालंधर मकसूदा बाईपास पर बड़ा हादसा टला, चालक को झपकी आने से कार ग्रिल से टकराई; महिला घायल

जालंधर मकसूदा बाईपास पर बड़ा हादसा टला, चालक को झपकी आने से कार ग्रिल से टकराई; महिला घायल

जालंधर के मकसूदा बाईपास के पास हाईवे पर एक स्विफ्ट कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के पास लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई। हादसे के समय कार में सवार पूरा परिवार बाल-बाल बच गया, हालांकि एक महिला को चोटें आईं।

कार सड़क के बीच क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया।

जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह के अनुसार, दिल्ली निवासी जसविंदर सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर जा रहे थे, तभी झपकी आने से कार ग्रिल से टकरा गई। टीम ने कार को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *