पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के मेहतपुर स्थित उप-तहसील में कार्रवाई करते हुए कानूनगो जतिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत एक घर का कब्जा दिलाने के बदले मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर विजिलेंस से संपर्क किया, जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा गया।
विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी कानूनगो जतिंदर सिंह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।

