जालंधर के थाना नंबर-2 में विजिलेंस टीम ने रेड कर ASI गोपाल को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के अनुसार एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि ASI उसे किसी केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और ASI को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की गई है। फिलहाल मामले में थाना नंबर-2 से रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। ASI की गिरफ्तारी के बाद थाने में कुछ देर हंगामा भी हुआ, लेकिन विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।
