जालंधर देहात पुलिस को बड़ी सफलता, फिल्लौर में हुए कत्ल कांड को 24 घंटों में सुलझाया, 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस को बड़ी सफलता, फिल्लौर में हुए कत्ल कांड को 24 घंटों में सुलझाया, 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फिल्लौर में हुए कत्ल कांड की गुत्थी को 24 घंटों के अंदर सुलझाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह और अरविन्दर सिंह पुत्र केवल सिंह दोनों निवासी गाँव बक्कापुर के तौर पर हुई है।

SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपियों को थाना फिल्लौर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर के नेतृत्व में विशेष टीम ने काबू किया। यह गिरफ़्तारी 5 जनवरी 2025 को गाँव अकलपुर निवासी जगतार सिंह के कत्ल के संबंध में की गई थी। एस.एस.पी. खख ने आगे बताया कि घटना की सूचना मृतक की पत्नी सीमा रानी ने दी थी

जिसने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति पर 5 जनवरी को शाम 7 बजे के करीब 7-8 व्यक्तियों ने हमला कर दिया था। हमलावर हथियारों के साथ लैस थे। पुलिस ने तेज़ी के साथ कार्यवाही करते हुए मामलो की जांच के लिए कई टीमें बना दी थी। कुछ घंटों के अंदर चश्मदीद गवाहों, तकनीकी निगरानी और ज़मीनी- स्तर की ख़ुफ़िया जानकारी के साथ पुलिस ने सबूत जुटाए,

जिससे लखवीर सिंह और अरविन्दर सिंह की गिरफ़्तारी हुई। दोनों आरोपियों ने माना है कि वह जगतार सिंह के साथ रंजिश रखता था, जिस पर उनके द्वारा गाँव के नजदीक शराब पीने का विरोध किया था। इस नाराज़गी कारण उन्होंने पीडित पर जानलेवा हमला किया और उसका कत्ल कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *