क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर में आज आईपीएस हरजीत सिंह द्वारा डीआईजी जालंधर रेंज के तौर पर चार्ज संभाल लिया गया है। हरजीत सिंह साल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह के अधीन दोआबा के तीन जिले आएंगे। जिसमें सबसे पहला जालंधर देहात पुलिस का एरिया है। दूसरा कपूरथला-फगवाड़ा और तीसरा होशियारपुर है। इससे पहले जालंधर के डीआईजी आईपीएस नवीन सिंगला थे, जिन्हें बुधवार को एक आदेश जारी कर ट्रांसफर कर दिया गया था।

Posted inJalandhar