क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन नाबालिग लड़कियों को कपूरथला से सकुशल बरामद किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी 2025 को थाना डिवीजन-8, जालंधर में दर्ज एफ.आई.आर. (नंबर 41, धारा 127(6) बी.एन.एस.) के तहत एक 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल को आरोपी राजेश पांडे (निवासी उत्तर प्रदेश) को कपूरथला से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अपहृत बच्ची के साथ दो अन्य नाबालिग लड़कियों को भी सुरक्षित बरामद किया है। मेडिकल जांच के बाद एफ.आई.आर. में पोक्सो अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।