जालंधर में शराब बरामदगी पर उठे सवाल: CCTV वीडियो वायरल, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

जालंधर में शराब बरामदगी पर उठे सवाल: CCTV वीडियो वायरल, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

जालंधर देहात पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत थाना शाहकोट में दर्ज एफआईआर नंबर 90 (दिनांक 09.04.2026) को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अकरम के घर से करीब 35 लीटर लाहन (अवैध शराब बनाने का सामान) बरामद किया गया था।

हालांकि, इस मामले में एक वायरल CCTV वीडियो ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक ड्रम बाहर से लाया जा रहा है, जिससे बरामदगी की सच्चाई पर संदेह पैदा हुआ है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बरामदगी के लिए एक कंटेनर की व्यवस्था की गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी (SHO) बलविंदर सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह और एक महिला कांस्टेबल को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, एसपी (तफ्तीश) वनीत अहलावत, आईपीएस को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट पेश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि इस एफआईआर में नामजद आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी पहले से रहा है। उसके खिलाफ पहले ही तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 295 आईपीसी, झगड़े से जुड़े मामले और धारा 363 व 366 आईपीसी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *