क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर ANTF ने अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में कार्रवाई करते हुए करनदीप सिंह उर्फ करन को 1 किलो 264 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले कारपेंटर था, लेकिन नशे की लत और जल्दी पैसे कमाने के लालच में तस्करी करने लगा। आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार और झगड़े के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूछताछ कर उसके नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों को खंगाल रही है।

Posted inJalandhar
