जालंधर के लग्जरी होटल में ‘हाई वोल्टेज हंगामा’ – पार्टनरों की बहस बनी जंग, पगड़ी तक उतारी! देखें CCTV

जालंधर के लग्जरी होटल में ‘हाई वोल्टेज हंगामा’ – पार्टनरों की बहस बनी जंग, पगड़ी तक उतारी! देखें CCTV

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : : शहर के मशहूर Mariton होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब होटल के दो पार्टनरों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मनमानी के आरोपों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट की। आरोप है कि होटल के कुछ स्टाफ सदस्य भी झगड़े में कूद पड़े। इस दौरान एक मालिक मरवाहा की पगड़ी उतार दी गई, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले रही है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। होटल में हुए इस हाई-प्रोफाइल विवाद की शहरभर में चर्चा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *