क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विक्की गौंडर गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है।गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस ने 3 अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली सहित अन्य कई केस दर्ज हैं। आरोपी गोंडर गैंग का खास गुर्गा था। वहीं, अभी तक की जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी बरामद किए गए वेपनों के साथ वारदात करनी थी। पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार युवक से बड़े खुलासे की उम्मीद है।