गैंगस्टर लखबीर लांडा हरिके ने ली तरनतारन में AAP सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी, 7 संदिग्ध हिरासत में

गैंगस्टर लखबीर लांडा हरिके ने ली तरनतारन में AAP सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी, 7 संदिग्ध हिरासत में

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :  तरनतारन में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरबरिंदर सिंह (45) की शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार (18 फरवरी) को सिद्धू फार्म हाउस में हुई, जहां उनके चचेरे भाई की शादी चल रही थी।

दोपहर करीब ढाई बजे हमलावर बराती बनकर समारोह में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस करने के बाद सोफे पर बैठे थे, तभी भीड़ में से एक युवक निकला और उनके पेट व सिर में चार गोलियां मार दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हमलावरों का पीछा करने पर सरपंच के चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के पैर में भी गोली मारी गई। उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में पुलिस ने 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं गैंगस्टर लखबीर लांडा हरिके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *