यूनाइटेड रेज़िडेंट फोरम का गठन कर कूढ़े का कारखाना नहीं खुलने देने का किया ऐलान !
क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के 66 फीट रोड़ पर लगाए जा रहे कूढ़े के कारखाने के विरोध में 66 फीट रोड़ पर स्थित विभिन्न पॉश सोसाइटियों के सदस्यों द्वारा यूनाइटेड रेज़िडेंट फोरम का गठन किया गया है। जालंधर नगर निगम फोलड़ीवाल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में कूड़े से खाद बनाने का एक नया प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी की है। जिसको लेकर यूनाइटेड रेज़िडेंट फोरम ने यह ऐलान किया है कि किसी भी कीमत में 66 फीट रोड़ पर कूढ़े का कारखाना खुलने नहीं दिया जाएगा।
नगर निगम द्वारा 66 फीट रोड़ पर कूढ़े से खाद्द बनाने का कारखाना खोलने के इस फैसले से 66 फीट रोड़ के निवासियों में काफी रोष पाया जा रहा है। इसे लेकर ही विरोध हो रहा है। इस मामले को लेकर बीते दिन अमित तनेजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता जयवीर शेरगिल से मिले और एतराज जताया था। निगम के असहयोग के कारण 66 फीट रोड़ पर स्थित विभिन्न पॉश सोसाइटीयों के निवासियों द्वारा यूनाइटेड रेजिडेंट फोरम का गठन किया गया।
यूनाइटेड रेज़िडेंट फोरम का प्रधान अमित तनेजा, महासचिव करण खरबंदा, मार्किट कमेटी के प्रधान अजयपाल सिंह (बॉक्सर), सलाहकार विश्वामित्र अरोड़ा, ट्रईयार दिनेश सिंह, जॉइंट ट्रईयार के.जे.एस.पन्नू के साथ कार्यकारिणी सदस्यों मे भरत अरोड़ा, नितिन गोयल, कपिल शूर, अमरप्रीत सिंह, राजीव आहूजा, रितेश मल्हौत्रा, संजीव अरोड़ा, वीडी कपूर, पकंज कक्कड़, मुनीष कुमार, राजेश अग्रवाल, सचिन मिराजकर, अजय गुप्ता तथा रविन्द्र सिंह को चुना गया है।
इस मौके यूनाइटिड रेजिडेंट फोरम के प्रधान अमित तनेजा ने कहा कि 66 फीट रोड़ पर निगम प्रशासन द्वारा कूड़े से खाद बनाने के प्रोजेक्ट लगाने का फैसला बिलकुल गलत है। उन्होंने कहा कि सारे शहर का कूढ़ा कर्कट प्लांट में आने से इस एरिया का वातावरण दूषित हो जाएगा। नगर निगम को इसके लिए शहर से बाहर जगह ढूंढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस एरिया में प्लांट स्थापित करना एनजीटी की गाइडलाइंस का उल्लंघन है।जनता पहले भी विरोध जता चुकी है। अगर भविष्य में यहां पर कूड़ा फेंका जाता है तो इसका डटकर विरोध करेंगे और कूढ़े से खाद बनाने का प्लांट यहां नहीं लगने देंगे। चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी स्तर पर संघर्ष करना पड़े।
उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर यूनाइटेड रेज़िडेंट फोरम के सदस्य जल्द ही लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह, सांसद सुशील रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा से मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाएँगे।

