जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान IVF सेंटर के बाहर शनिवार रात एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाईं और फरार हो गया। घटना रात करीब 9:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में युवक हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहा है, जिसने पहले बाइक साइड में लगाई, गन लोड की और फिर अस्पताल के सामने फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही थाना-6 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर युवक की पहचान के लिए टेक्निकल टीमों को लगा दिया है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Posted inJalandhar
