जालंधर के संतोखपुरा में देर रात 1:40 बजे डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पहले घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चलाई गईं, फिर घर को निशाना बनाकर करीब 10 राउंड फायर कर आरोपी फरार हो गए। घटना के समय डॉक्टर अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीपी जयंतपुरी और थाना-8 के एसएचओ मौके पर पहुंचे। परिवार के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी फिरौती की मांग सामने नहीं आई है।

Posted inJalandhar
