PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले, किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद, पढ़ें

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले, किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद, पढ़ें

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए देश के प्रधानमंत्री आज जालंधर दौरे पर है। वहीं लगातार बीजेपी के प्रति किसानो के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने सिक्योरिटी के लिहाज से रैली से पहले ही कई किसानों को नजरबंद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान यूनियन एकता सिधूपुर के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह मछ्याणा को जालंधर और भारतीय किसान यूनियन कादियां के नेता अमरीक सिंह निवासी गांव भार सिंह पुरा, फिल्लौर में नजरबंद किया गया है। पूरे जिले में 25 से ज्यादा किसानों को नजरबंद किया गया है।

किसानों के साथ साथ पुलिस ने उन लोगों को भी नजरबंद किया है, जिन पर किसी प्रकार की देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप हैं। पूरे जिले में 25 से ज्यादा किसानों को नजरबंद किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *