“क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल ” महानगर जालंधर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समापत कर ली है। घटना जालंधर के डरौली गाँव की है। एक साथ परिवार के पाँच सदस्यों के शव पंखे से लटकते मिले है।
मृतकों की पहचान मनमोहन सिंह 55 उनकी पत्नी सरबजीत कौर 53) बेटियाँ ज्योति परभजीत 30 व तीन साल की बच्ची अमन के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को मृतक मनमोहन सिंह का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मनमोहन सिंह ने लिखा है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण कर्ज लिया था। उनका पता उनके परिवार वालों को पता था। जिससे घर में विवाद हो गया। जिसके चलते घरेलू विवाद और कर्ज से तंग आकर वह कदम उठा रहा है।