जालंधर में सरपंच पर हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पिस्तौल और बाइक बरामद

जालंधर में सरपंच पर हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पिस्तौल और बाइक बरामद

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर में क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरपंच पर हमला करने वाले आरोपी को एनकाउंटर में घायल कर दिया। आरोपी की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मेहतपुर के घुम्मन पैलेस के पास पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और बाइक भी बरामद की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *